अंग्रेजी का कमाल
अंग्रेजी का देखो कमाल।
जगह-जगह टर इस्तेमाल।
श्रीमान हैं मिस्टर, बहन है सिस्टर ।
मंत्री है मिनिस्टर, निर्देशक होता डायरेक्टर।
निरीक्षक होता इंस्पेक्टर, खेती में ट्रैक्टर।
ठंडा करता रेफ्रीज़रेटर, गर्मी देता हीटर।
नापने के लिए मीटर, चलती है मोटर।
रहने के लिए क्वाटर, पहने के लिए स्वेटर।
अध्यापक के लिए मास्टर, चिकित्सक है डॉक्टर।
पानी होता वाटर, मक्खन होता बटर।
पत्र है लेटर, काटता है कटर।
रंग करता पेंटर, केन्द्र है सेंटर।
मरने वाला हण्टर, बढ़ई होता कारपेन्टर।
समस्या सुलझाये कंप्यूटर, हिसाब लगाता कैलकुलेटर।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें