एक तलाश

खुदा करे इस जग में कोई मुझे भी प्यार दे
सराहे मेरे काम को, हर पल सहारा दे
मेरी गलतियों पे भी जो क्षमा करे
खुशियाँ संग बाँट ले, दुःख में भी साथ दे
टूटने से बचाये मुझे, इस जीवन को राह दे
विद्या- ज्ञान के लिए सही राह बताये    
अच्छे व्यक्तित्व के लिए गलतियों से बचाये
चाहती हूँ, इस विश्व में कुछ पा सकूँ
कामना है कुछ ऐसी, साकार सपनों को करूँ
जीवन में प्यार, विश्वास, सम्मान पा सकूँ
कोई मेरी इस डगर में राहगीर बने
 जिंदगी  की सच्चाई से सरोकार करा दे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

barish

तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है