सफलता - असफलता
सफलता- असफलता के फासले ने
एक बात सदा सिखलायी
सफलता ने उच्च शिखर व खुशियां दिलाई
असफलता ने बेड़ियां तोड़कर कमियां गिनायी
सफलता ने नाम दिया, इज्जत दिलायी
असफलता ने कुछ गम व ढेरों सवालों की झड़ी
सफलता में सबने दी बधाई पर
असफलता में इक स्वर न दिया सुनाई
जानते हैं सब न सफलता सदा साथ थी
न असफलता सदा साथ रहेगी
बस इसी अनोखे फासले से
एक बात सदा समझ आयी
ये जिंदगी की दौड़ है, सफलता के लिए होड़ है
कीमत तो इंसान की है
सफलता, असफलता के बाद भी मिलेगी
गर मन में कुछ कर गुजरने की हो ठानी
दिल में हौसला हो
हार कर जीतना, जीत कर हारना
यही फलसफा है जिंदगी का
एक बात सदा सिखलायी
सफलता ने उच्च शिखर व खुशियां दिलाई
असफलता ने बेड़ियां तोड़कर कमियां गिनायी
सफलता ने नाम दिया, इज्जत दिलायी
असफलता ने कुछ गम व ढेरों सवालों की झड़ी
सफलता में सबने दी बधाई पर
असफलता में इक स्वर न दिया सुनाई
जानते हैं सब न सफलता सदा साथ थी
न असफलता सदा साथ रहेगी
बस इसी अनोखे फासले से
एक बात सदा समझ आयी
ये जिंदगी की दौड़ है, सफलता के लिए होड़ है
कीमत तो इंसान की है
सफलता, असफलता के बाद भी मिलेगी
गर मन में कुछ कर गुजरने की हो ठानी
दिल में हौसला हो
हार कर जीतना, जीत कर हारना
यही फलसफा है जिंदगी का
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें