एक नन्हा फूल

                    एक नन्हा फूल
                   ------------------
एक नन्हा फूल जो धरती पर खिलता है,
भाग्य पर इठलाता है, जब भारी तूफ़ान आता है
एक लम्बा फूल जो धरती से ऊंचाई पर है,
भाग्य पर इठलाता है जब सामने के छोटे
 फूल को मनुष्य  कुचल कर जाता है
एक बच्चा तब ख़ुशी से नाचता है,
जब बड़ों की मुसीबतों को देखता है.
बड़ा व्यक्ति तब खुद को महान जताता है,
जब गलतियों के बाद सजा नही पता है
हर कोई खुद को भगवान समझता है
जब अपनी ख़ुशी का मौका आता है.
अपने दुःखों व दूसरों की खुशियों को देख
 ना जाने क्यों बौखला जाता है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

barish

तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है