एहसास

एहसास होगा तुम्हें तब जब ,
सबकी नज़रों में गिर जाओगे |
एहसास होगा तुम्हें तब जब,
दुनिया में गुनेहगार गिने जाओगे |
किसी की चाहत में उसे न पाकर ,
खुद हिम्मत हार जाओगे |
अभी तो जान नही पाओगे ,
लेकिन बाद में फिर पछताओगे |
दुनिया में खुद को सबसे पीछे पाओगे, 
फिर तुम अपनी करनी पर पछताओगे |
दूसरों के पीछे चलने वालों बाद में ,
तुम बहुत पीछे रह जाओेगे |
हर काम सोच विचार कर करोगे तो,
फिर मुश्किलों से बच जाओगे |
जिंदगी गंवा कर, अपने अरमानों को खोकर
क्या करना चाहोगे ?
क्या हर तरफ से हार कर ,
ही एहसास होगा तुम्हें ?
दूसरे के पीछे मत भागो, उसके रुकते ही,
तुम ठोकर खाकर गिर जाओगे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

barish

तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है