माँ

माँ जिसने अपनी जिन्दगी लुटा दी हम पर
ममता और प्यार की वारिस करती रही हम पर
जिसने अपना सब कुछ लुटा दिया हमारे लिए
अपने एक- एक पल का हकदार बना दिया हमें।
जिसने हमें खून व दूध से सींच कर बडा किया,
अपनी खुशियों का आसरा हमें दिया।
अपना सब कुछ सौंप दिया हमें,
उसके गुणगान कोई ना कर सके।
वेद पुराणों ने भी जिसे देवी का दर्जा दिया,
उस माँ को जिसने पूरा जीवन ही हमें सौंप दिया।
किसी ने भी बदले में क्या कुछ दिया?
उसकी पूरी जिन्दगी के बदले सिर्फ एक दिन।
उसकी पूरी ममता के बदले एक गिफ्ट,
उसकी इतनी कुर्बानी पर भी एक मदर्स डे।
जिसने हमें पूरी जिन्दगी सौंप दी,
हमने उसे साल का एक दिन दिया।
उस दिन को भी गिफ्ट देने के बाद समाप्त समझ लिया,
उस दिन भी उसके लिए कुछ खास न किया।
लेकिन उस ममता की देवी ने इसे ही बहुत कुछ समझ लिया,
अपने को धन्य समझ रही वह, इतनी मेहनत के बदले एक दिन पाकर।
पर धन्य तो हम हुए प्रभु के ऐसे दयामयी रुप को पाकर।
Thank you god for giving me माँ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

barish

तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है